पवेलियन ग्राउंड में पहली बार शुरू हो रहे गर्ल्स चैलेंज कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज कसिगा स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच मुकाबले से होगा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है।
21 अप्रैल से शुरू होगा टूर्नामेंट
उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव और टूर्नामेंट के तकनीकी सलाहकार वीएस रावत ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 21 अप्रैल को खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।
कसिगा स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच उद्घाटन मैच होगा, जबकि होपटाउन गर्ल्स स्कूल और दून इंटरनेशनल स्कूल के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट लीग कम नॉकआउट रहेगा।
21 से 24 अप्रैल तक लीग मैच, 25 को नॉकआउट मुकाबले होंगे। 26 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल होंगे। 27 अप्रैल को पहले तीसरे स्थान के लिए मुकाबले के बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।
ये हैं टीमों के ग्रुप
ग्रुप ए- कसिगा स्कूल, समरवैली स्कूल, होपटाउन गर्ल्स स्कूल-ए
ग्रुप बी- होपटाउन गर्ल्स स्कूल-बी, दून इंटरनेशनल स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल-ए, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर
ग्रुप सी- देहरादून फुटबाल एकेडमी, एमकेपी इंटर कालेज, तिब्बतन चिल्ड्रेन विलेज स्कूल, मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल
ग्रुप डी- ऑल सेंट्स कालेज नैनीताल, यूनीसन वर्ल्ड स्कूल-बी, मोरेवियन स्कूल