फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की लड़कियों ने चैंपियन को धो डाला

Tue, 22 Apr 2014 11:19 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय गर्ल्स चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले मैच में ऑल सेंट कॉलेज की लड़कियों ने यूनिसन वर्ल्ड को हराया। यूनिसन वर्ल्ड पिछले टूर्नामेंट की चैंपियन रह चुकी है।
विज्ञापन


दून इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 से जीता
इससे पहले सोमवार को अदिति की हैट्रिक के दम पर कसिगा स्कूल ने उद्घाटन मैच में 3-0 की जीत के साथ शानदार आगाज किया। दूसरे मैच में दून इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की।

पवेलियन ग्राउंड में सोमवार को गर्ल्स चैलेंज कप का उद्घाटन मैच कसिगा स्कूल और समरवैली स्कूल के बीच खेला गया। शुरुआती मिनट से ही समरवैली स्कूल ने हमले बोलने शुरू कर दिए, लेकिन सफलता कसिगा स्कूल को मिली।
विज्ञापन


7वें मिनट में अदिति ने तीन विपक्षी खिलाड़ियों को छकाते हुए शानदार गोल कर कसिगा स्कूल को 1-0 से आगे किया। 22वें मिनट में अदिति ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पहले हाफ में कसिगा स्कूल 2-0 से आगे रही।

अदिति के गोल से मिला फायदा
दूसरे हाफ में समरवैली की वापसी की कोशिश सफल नहीं हो सकी। 38वें मिनट में अदिति ने गोल की हैट्रिक पूरी कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। अंत में कसिगा स्कूल ने 3-0 से जीत हासिल की।

दूसरा मैच दून इंटरनेशनल स्कूल और होपटाउन स्कूल-बी के बीच खेला गया। चौथे मिनट में ही दून इंटरनेशनल स्कूल की मियोचांद ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और दून इंटरनेशनल स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की।

हिमांशी रावत का सम्मान
उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन ने बैडमिंटन खिलाड़ी हिमांशी रावत को सम्मानित किया।
देश में अंडर-15 में नंबर दो रैंक पर आने और प्रकाश पादुकोण एकेडमी के लिए चुने जाने पर एसोसिएशन ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ओएनजीसी जीएम हर्षमनी व्यास, सचिव वीएस रावत ने हिमांशी को एकेडमी के शुभकामनाएं दी। रावत ने भविष्य में भी मदद का वादा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें