फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर बोले, विराट पर इतनी जल्दी भरोसा न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही विराट कोहली टीम इंडिया को जीत न दिला पाए हों, लेकिन अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों बल्कि एक्सपर्ट का भी भरोसा जीता। पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर विराट कोहली को ज्यादा भरोसेमंद नहीं मानते हैं।
विज्ञापन


एक निजी चैनल में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेट का इतिहास रहा है कि अब तक कोई भी परफेक्ट कैप्टन नहीं रहा। हालांकि आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले मैच में विराट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। लेकिन इतनी जल्दी उन पर जरुरत से ज्यादा भरोसा करना जल्दबाजी होगा।

उन्होंने कहा, कप्तान के रुप में अगर विराट आगे भी मौका आने पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी बात है।

उल्लेखनीय है कि एडिलेड में हुए भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले रोमांचकारी टेस्ट मैच में विराट कोहली ने भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए दोनों पारियों में शानदार शतक जमाया था। हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


बुधवार से शुरु होने जा रहे मैच में कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं। मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रलिया के खिलाफ उनकी रणनीति पहले मैच में मिली हार का बदला लेने की होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें