फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने नाम दर्ज हुए 2 अनचाहे रिकॉर्ड

Fri, 25 Apr 2014 12:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर रहने वाले गौतम गंभीर को उम्मीद थी कि आईपीएल के जरिए वह फिर से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन


वह बड़ी उम्मीदों के साथ आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की अगुवाई करने उतरे कि यहां से उन्हें अपना करियर संवारने का मौका मिलेगा, लेकिन अब तक उनकी यह योजना असफल साबित हो रही है।

आईपीएल 7 के शुरुआती चरण के मुकाबले यूएई में खेले जा रहे हैं। हालांकि शारजाह में आरसीबी के खिलाफ मैच में गौतम गंभीर ने बल्ले से असफल होने के बावजूद दो अनचाहे रिकॉर्ड बना लिए।
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर के नाम 'शून्य' पर आउट होने का रि‌कॉर्ड

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल 7 में शून्य की हैट्रिक बनाने के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक शून्य का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए पहले ओवर की तीसरी गेंद पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की गेंद एलबीडब्‍ल्यू हो गए।

गंभीर इससे पहले 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी में और 19 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दुबई में भी शून्य पर आउट हुए थे। अब वह शारजाह में भी शून्य पर आउट हो गए।

गंभीर को रास नहीं आ रहे UAE के मैदान

ऐसा लगता है कि पहली बार यूएई में आईपीएल के कुछ मैच खेले जा रहे हैं लेकिन गौतम गंभीर के लिए यहां का मैदान बेहद अनलकी साबित हो रहा है। शारजाह में भी शून्य पर आउट होने के साथ ही उन्होंने आईपीएल 7 के यूएई चरण के तीनों मैदानों पर शून्य पर आउट होने का दिलचस्प रिकॉर्ड भी बना गए।

गंभीर ने इस तरह टूर्नामेंट के इतिहास में 10वीं बार शून्य पर आउट होकर एक और नया रिकॉर्ड भी बनाया।

वह 91 मैचों में 10वीं बार शून्य पर आउट हुए और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर अमित मिश्रा तथा अपने साथी खिलाड़ी जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के अमित मिश्रा 78 मैचों में 9 बार और कोलकाता के कैलिस 93 मैचों में 9 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

'नए साथियों के साथ मजा आ रहा है'

पिछले आईपीएल के खोज रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कहा कि नए साथी गेंदबाज के साथ वह गेंदबाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

मोहित ने साथ ही कहा कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और बेन हिल्फेनहास से टिप्स लेकर वह अपनी गेंदबाजी में अधिक से अधिक विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोहित ने कहा, "ईश्वर पांडे का टीम में होना मेरे लिए बहुत अच्छी बात है क्योंकि हम दोनो अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से ही जानते हैं। हम दोनों एक दूसरे को एक व्यक्ति और गेंदबाज के तौर पर भी अच्छी तरह जानते हैं। इससे हम दोनों को मैदान पर काफी मदद मिलती है।"
विज्ञापन

'वीरू की विशेष पारी आनी अभी बाकी'

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से लगातार तीन मैच विजयी पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल भारत के धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग की जगह भले प्रशंसकों के चहेते बन गए हों लेकिन टीम के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि सहवाग की विशेष पारी आनी अभी बाकी है।

बालाजी ने कहा कि बस एक विशेष पारी से सहवाग फिर से पुरानी लय हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा, "हम सभी वीरू की एक विशेष पारी का इंतजार कर रहे हैं। अब तक मैक्सवेल ने हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल का हमारी टीम में होना बेहतरीन है। उनमें अपार क्षमता है लेकिन हमें डेविड मिलर और चेतेश्वर पुजारा के योगदान को भी नहीं भूलना चाहिए। हालांकि हम सबके लिए सबसे जरूरी यही है कि एक टीम के रूप में खुद में विश्वास बनाए रखें।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें