फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब गतका चैंपियनशिप लुधियाना में, तारीख तय

Mon, 14 Jul 2014 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब गतका एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप माछीवाड़ा लुधियाना में 16 एवं 17 अगस्त को होगी। यह फैसला रविवार को यहां हुई एसोसिएशन के प्रधान हरचरन सिंह भुल्लर आईपीएस की प्रधानगी में हुई मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि मीटिंग के दौरान एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष कराए जाने वाले टूर्नामेंटों, कैंपों एवं विरसा संभाल गतका, प्रदर्शनियों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसकी जिम्मेदारियां जिले के कार्डीनेटर को सौंप दी गई हैं।

माछीवाड़ा में कराई जा रही राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की जिम्मेदारी लुधियाना जिले की इकाई को सोंपी गई है। विरसा संभाल विंग के स्टेट कार्डीनेटर प्रिंसिपल बलजिन्द्र सिंह तूर को हर प्रकार के प्रंबध जुटाने के लिए नामजद किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के संरक्षण के अधीन कराई जा रही चैंपियनशिप में पंजाब के सभी जिलों के लड़कों एवं लड़कियों टीम भाग लेंगी। मीटिंग के दौरान एसोसिएशन द्वारा अगस्त के पहले सप्ताह पटियाला में गतका रैफरियों के लिए विशेष गतका क्लीनिक लगाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर ज्ञानी रणजीत सिंह पटियाला, जसवंत सिंह भुल्लर, डा. दीप सिंह चंडीगढ़, कुलदीप कौर कंग, सरवनजीत सिंह और गुरदीप सिंह खरड़ भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें