आईपीएल सीजन-7 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए कैंप आयोजित करने जा रही है। कैंप पीसीए स्टेडियम मोहाली में सात अप्रैल से शुरू होगा। आईपीएल सीजन-7 को ध्यान में रखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के आयोजकों की ओर से शहर में कैंप लगाया जा रहा है।
कैंप में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, लक्ष्मीपति बालाजी, मुरली कार्तिक, परविंदर अवाना, रिद्दमान साहा, मनदीप सिंह, मनन वोहरा, गुरकीरत सिंह मान, सदीप शर्मा, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, सरदूल ठाकुर, शिवम सिंह, ऋषि धवन हिस्सा हाेंगे।
कैंप में खिलाड़ियों पर किंग्स इलेवन पंजाब के कोच संजय बांगड और फिल्डिंग कोच आर श्रीधर पर कड़ी नजर रखेंगे। इस मौके पर कोच संजय बांगड़ ने कहा कि कैंप में वह खिलाड़ियाें को उनकी फिटनेस और गेम प्लान पर कार्य करेंगे।