फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 में नार्थ जोन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपार्टमेंट फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहला मुकाबला एजी पंजाब और एजी हिमाचल की टीमों के बीच खेला गया।
इसमें एजी पंजाब की टीम ने एजी हिमाचल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हरा दिया। मैच शुरू होते ही एजी पंजाब टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे मिनट में ही रमनदीप सिंह ने टीम के लिए पहला गोल किया। तीसरे मिनट में सहजपाल ने गोल दागकर स्कोर 2-0 किया। इसके बाद राजीव रतन ने गोल करके टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
मैच के 24 वें मिनट में रकिंदरजीत सिंह ने गोल कर स्कोर 4-0 किया। मैच के 25 वें मिनट राकेश सेठी ने गोल दाग अपनी टीम को 5-0 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ एजी पंजाब की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं।
दिन में खेले गए दूसरे मैच में दिल्ली ऑडिट की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। धरीज ने 18 वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद ऋषी कपूर ने 37 वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 किया।
मैच के 38 वें मिनट में अजय ने गोल दाग कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। मैच के42 वें मिनट में अवनीत ने गोल दाग एजी दिल्ली की टीम को 4-0 से जीत दिलाई। इस जीत केसाथ दिल्ली ऑडिट की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।