फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने वाला बनेगा लखपति

Wed, 27 Aug 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित होने वाले पांचवें ओएनजीसी-बीएस नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए नगद इनाम मिलेगा।
विज्ञापन


इनाम के लिए भिड़ेंगे शहर के 16 क्लब
इसके साथ ही उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत 29 अगस्त से अंबेडकर ग्राउंड कौलागढ़ में होगी, जिसमें शहर के 16 क्लब श्रेष्ठता के लिए भिड़ेंगे।

मंगलवार को नेशनल यूनियन ऑफ ओएनजीसी इम्प्लॉइज की ओर से ओएनजीसी सामुदायिक भवन में टूर्नामेंट का ड्रॉ निकाला गया। महामंत्री आनंद प्रसाद जोशी ने बताया कि ओएनजीसी के पूर्व सीएमडी स्वर्गीय बीएस नेगी की याद में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


इसमें देहरादून के 16 क्लब खेलेंगे, जिसमें 12 टीमें सुपर लीग की हैं। इस बार सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों का 15-15 हजार रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 11 हजार रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन

सबसे अनुशासित टीम को पूर्व एमएलए डीएन धवन मेमोरियल फेयर प्ले ट्रॉफी दी जाएगी।

ये हैं टीमें
सिटी यंग, अक्रांता, दून स्टार, 1/5 गोरखा राइफल्स, जेए ब्वॉयज, विजय कैंट, बालाजी ब्वॉयज, गढ़वाल स्पोर्टिंग, अधोईवाला ब्वॉयज, एफसी दून, कैंट ब्लू, विल्स यूथ, सुंदरवाला ब्वॉयज, देहरा इलेवन, तपोवन इलेवन, यूके पुलिस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें