एयर इंडिया ने यात्रियों को सस्ते हवाई टिकट का तोहफा दिया है। इंडियन एयरलाइंस के साथ अपने विलय को 'एयर इंडिया दिवस' के रूप में मना रही एयर इंडिया ने यात्रियों को मात्र 100 रुपए में हवाई सफर का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि हम पहली बार एयर इंडिया दिवस मना रहे हैं, इसलिए यात्रियों को सस्ते हवाई टिकट देने का फैसला किया गया है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
इस मौके पर एयर इंडिया के कुछ कर्मचारियों को भी कंपनी सम्मानित करेगी। टिकटों की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर 27 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकती है। ऑफर की यह अवधि 27 अगस्त से 30 सितंबर तक है।