फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दौर में पहुंचे दून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और टिहरी

Mon, 02 Feb 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में गोपेश्वर के पुलिस मैदान में चल रही राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और टिहरी की टीमों ने जीत दर्ज की। सोमवार को पहला मैच सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन


मैच उत्तरकाशी और स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून के सुमित रावत ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद नियत समय तक उत्तरकाशी की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और देहरादून ने मैच जीत हासिल की।

दूसरा मैच रानीखेत और हल्द्वानी की टीमों के बीच खेला गया। मैच में हल्द्वानी के अतुल ने 30वें मिनट में पहला गोल, मोहित ने 65वें मिनट में दूसरा और इसी टीम के शुभम ने 80वें मिनट में तीसरा गोल दागकर हल्द्वानी की टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


रानीखेत की टीम मैच में एक भी गोल करने में सफल नहीं हुई। तीसरा मैच अल्मोड़ा और कालागढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा के सुंदर कंडवाल, कैलाश सिंह, हिमांशु और मयंक ने एक के बाद एक गोल दागकर कालागढ़ को 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

चौथा मैच मेजबान चमोली और टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें टिहरी के हिमांशु ने 18वें और 25वें मिनट में दो गोल दागे। मैच में टिहरी 2-0 से विजयी रहा। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राजेश मंमर्गाइं, जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष बदरी भट्ट, तनवीर अहमद, सुनील कुमार, नवीन रावत, रघुवीर, कीर्ति विजय, नवीन कुंवर और शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें