डायरेक्टर्स कप सेवन-ए-साइड ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार जीनियस ग्लोबल स्कूल नोएडा, वुडस्टॉक स्कूल मसूरी, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल और रयान इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़, पाथवेज वर्ल्ड स्कूल गुड़गांव जीत दर्ज करने में सफल रहे।
मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल देहरादून में शनिवार को पहले मैच में जीनियस ग्लोबल स्कूल ने मेजबान स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। जीनियस के लिए राहुल, इनोमितो, गुमली ने 1-1 गोल किए।
वुडस्टॉक स्कूल मसूरी ने एशियन स्कूल को 3-0, वेल्हम ब्वॉयज स्कूल ने तिब्बेतन होम्स फाउंडेशन रायवाला को 1-0, रयान इंटरनेशनल स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल-ए को 2-1, सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल-बी को 6-0 और पाथवे वर्ल्ड स्कूल ने सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल रुड़की को 5-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जबकि डीएवी और एनडीएस के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ।