फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल: दून स्टार और शिवालिक क्लब ने जीते मुकाबले

Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
72 वीं लाला नेमीदास ए डिवीजन जिला फुटबाल लीग में दून स्टार और शिवालिक  क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिए। जबकि आक्रांता और दून चैलेंजर के बीच मैच ड्रा रहा।
विज्ञापन


पवेलियन मैदान में सोमवार को दून स्टार और विजय कैंट के बीच मुकाबला हुआ। दून स्टार के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय कैंट को 4-0 से रौंदकर एकतरफा जीत हासिल की। टीम की ओर से पहला गोल 21वें मिनट में शुभम ने किया। इसके बाद प्रतीक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 29 और 35 मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल दागकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। 58वें मिनट में गौरव ने टीम के लिए चौथा गोल किया।

दूसरा मैच रहा ड्रॉ
दूसरा मैच आक्रांता और दून चैलेंजर के बीच हुआ। दोनों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। दून चैलेंजर के लिए 25 वें मिनट में दिनेश ने गोल दागकर बढ़त बनाई। आक्रांता की ओर से 60वें मिनट में शुभम ने गोल दागकर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन


तीसरे मैच में शिवालिक ने सुंदरवाला ब्वायज को 3-1 से हराया। शिवालिक के लिए मनीष ने 22, 57 और 59वें मिनट में लगातार गोल दागकर हैट्रिक लगाई। सुंदरवाला की तरफ से अभिषेक ने 56वें मिनट में गोल दागा। मंगलवार को पवेलियन ग्राउंड में सिटी यंग व विल्स यूथ, तपोवन व दून स्टार और गढ़वाल स्पोर्टिंग व देहरा इलेवन के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें