फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIMC की जीत के साथ फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Tue, 19 Aug 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम सेलाकुई इन्विटेशनल ऑल इंडिया ब्वायज इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट सोमवार से स्कूल ग्राउंड में शुरू हुआ। पहला मुकाबला आरआईएमसी और मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के बीच खेला गया।
विज्ञापन


एक गोल से RIMC ने दर्ज की जीत
इसमें आरआईएमसी ने एक गोल से जीत दर्ज की। यह गोल 18वें मिनट में टोमथियान ने किया। दूसरा मैच केवि ओएनजीसी और मेजबान सेलाकुई इंटरनेशनल की जूनियर टीम के बीच खेला गया।

इसमें केवि ओएनजीसी 6-0 से विजयी रहा। उसकी तरफ से सुशांत ने 3, जबकि प्रणव, राहुल और शुभम ने एक-एक गोल मारा। तीसरा मुकाबला वाइनबर्ग ऐलन स्कूल मसूरी और केवि बीरपुर के बीच हुआ।
विज्ञापन


मैच बराबरी पर छूटा। वाइनबर्ग की तरफ से शरीफ और अब्दुल ने एक-एक गोल किया, जबकि केवि बीरपुर की तरफ से दोनों गोल विश्वास ने किए। चौथे मैच में सेलाकुई इंटरनेशनल की भिड़ंत इंडियन पब्लिक स्कूल से हुई।

इसमें इंडियन पब्लिक 6 गोल से विजयी रहा। उसकी तरफ से रोहित ने तीन गोल मारे। दीपक, शैंकी और नीलेश ने एक-एक गोल किया। दिन के पांचवें और आखिरी मुकाबले में दून स्कूल की भिड़ंत केवि आईएमए से हुई।

दून स्कूल ने 3-1 से जीत हासिल की। दून स्कूल की तरफ से आदित्य ने दो, जबकि निखिल ने एक गोल किया। केवि आईएमए की ओर से एकमात्र गोल रोहित ने किया। मुख्य अतिथि की भूमिका राशिद शर्फुद्दीन ने अदा की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जनरल बसंत रहे। इस दौरान एहतेशाम, खान, वेगलर वाल्टरवीएस रावत, अजय गुसाईं, प्रमोद सिंह, मुकेश जुगरान, मोहित, अमित आदि का सहयोग रहा।

चार ग्रुपों में बांटी गई हैं टीमें
ग्रुप ए- वाइनबर्ग ऐलन मसूरी, केवि बीरपुर, आरआईएमसी, मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल
ग्रुप बी- सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, दून प्रेसिडेंसी, इंडियन पब्लिक स्कूल
ग्रुप सी- एशियन स्कूल, केवि ओएनजीसी, पाथ वे वर्ल्ड स्कूल, गुड़गांव
ग्रुप डी- कारमन पब्लिक स्कूल, केवि आईएमए, दून स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें