फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल के फाइनल में पौड़ी की बालाएं

Fri, 12 Dec 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत राज्य स्तरीय अंडर-16 बालक-बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी ने बालिका वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


पौड़ी ने बागेश्वर को 3-0 से दी मात
पवेलियन ग्राउंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। बालिका वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 3-0 से शिकस्त देकर खिताबी दौर में प्रवेश किया। पौड़ी की शालू, नेहा, प्रियंका ने एक-एक गोल किए।

बालक वर्ग के पहले मैच में अल्मोड़ा ने चमोली को 2-1 से शिकस्त दी। अल्मोड़ा के राहुल व विलय ने एक-एक गोल किए। दूसरे मैच में पौड़ी ने बागेश्वर को 1-0 से हराया। पौड़ी के अंकुश रावत ने मैच का एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टाईब्रेकर तक चले तीन मुकाबलों में ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को टाईब्रेकर में 6-5, देहरादून ने उत्तरकाशी को 5-4 और अल्मोड़ा ने हरिद्वार को 5-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

इस अवसर पर डीपी थापा, मदन नेगी, पुष्कर, आर राणा, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बीएस रावत, मुकेश भट्ट, किशन डोभाल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें