फुटबॉल वर्ल्ड कप अपने अंतिम दौर में है। साथ ही इसका फीवर पेस्ट्री और फास्ट फूड पर भी दिखने लगा है।
पेस्ट्रीज की ब्राजुका बॉल के साथ सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के टीशर्ट वाली पेस्ट्रीज मुंह में जायके के साथ खेल का रोमांच घोल देंगी।
फुटबॉल फीवर की यह मीठी और नमकीन लड़ाई मंगलवार से देहरादून की नैनीज बेकरी में शुरू हो जाएगी।
सेमीफाइनल, फाइनल का खास सेलिब्रेशन
सचिवालय चौक स्थित नैनीज बेकर्स में फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल को सेलिब्रेट करने के लिए पेस्ट्रीज और फास्ट फूड की अलग-अलग वैराइटी हैं।
संचालक तरुण गुलाटी ने बताया कि फाइनल के दिन पिरामिड के रूप में वर्ल्ड कप की सभी टीमों को काउंटर में डिस्प्ले किया जाएगा।
इन्हें जीत के क्रम में रखा जाएगा। बाकायदा देशों के झंडे भी लगे होंगे।
पेस्ट्री के सहारे दिखाएंगे फुटबॉल का अंदाज
सेमीफाइनल की टीमों के बीच मैच के अंदाज को पेस्ट्री के सहारे दिखाने की कोशिश होगी। इसमें एक टीम के 4-5 फ्लेवर मिलेंगे।
फास्ट फूड्स में अमेरिकन बर्गर, इटली का पिज्जा, फ्रेंच रतातू पेटीज, इंग्लैंड का बार्बीक्यू, चिकन हॉट डॉग समेत 8-10 देशों का जायका तैयार किया जा रहा है।
वरुण गुलाटी ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच के दिन नैनीज बेकर्स में वर्ल्ड कप म्यूजिक के साथ लकी ड्रॉ और फन एंड एंटरटेनमेंट सेगमेंट होगा। विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे।