फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के अभियान को झटका, नेमार वर्ल्ड कप से बाहर

Sat, 05 Jul 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप में शुक्रवार को मेजबान टीम ब्राजील को एक साथ खुशी और गम का सामना करना पड़ा। एक तरफ ब्राजील कोलंबिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा तो दूसरी तरफ टीम का स्टार खिलाड़ी नेमार चोटिल होने के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।
विज्ञापन


ब्राजील टीम में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी और स्टाइकर नेमार कोलंबिया के साथ हुए मैच से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। माना जा रहा है कि कोलंबिया के साथ हुए मैच में नेमार को कुछ गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते इस स्टार खिलाड़ी को आगे के मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा।

सेमीफाइनल में ब्राजील का मुकाबला तीन बार की चैंपियन जर्मनी से होगा। ऐसे में नेमार की अनुपस्थित टीम के लिए घातक साबित हो सकती है।

विपक्षी खिलाड़ी ने पीठ पर मारा घुटना

शुक्रवार को कोलंबिया के साथ मुकाबले के दौरान नेमार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन मैच को 2-1 से जीतने के अंतिम क्षणों में एक विपक्षी खिलाड़ी ने नेमार के पीठ पर घुटना मार दिया और वह मैदान में ही ‌गिर पड़े।

नेमार के शरीर में चोट इतनी ज्यादा गंभीर थी कि वह कराह उठे और उनके आंसू निकल आए। नेमार के मैदान पर गिरते ही उनकी टीम के साथ साथ प्रशंसकों में भी अफरातफरी मच गई। उन्हें तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि नेमार को ठीक होने में काफी वक्त लग सकता है।

खास बात ये है कि नेमार के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ब्राजील टीम के पास नेमार की जगह लेने वाला कोई स्टार खिलाड़ी नहीं है।
विज्ञापन

कौन लेगा नेमार की जगह!

नेमार का घायल होकर वर्ल्ड कप से बाहर होना मेजबान टीम के कोच लुईज फेलिप स्कॉलरी के बड़ी चिंता का कारण बन गया है। इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ नेमार अब तक 4 गोल दाग चुके थे और गोल्डन बूट के भी प्रवल दावेदारों में शामिल थे।

टीम का अगला मुकाबला 8 जुलाई को जर्मनी के साथ होना है लेकिन 23 खिलाड़ियों के ग्रुप में ब्राजील में एक भी नेमार जैसा स्ट्राइकर नहीं है।

ऐसे में जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला ब्राजील के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। नेमार की जगह अब फिलिप ऑस्कर और हल्क को मिडफील्डर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें