फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के पास वर्ल्ड कप में सम्मान बचाने का आखिरी मौका

Fri, 11 Jul 2014 06:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील की टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों 7-1 की शर्मनाक हार झेलने के बाद शनिवार को तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगी।
विज्ञापन


औपचारिकता भर रह गई इस मैच में ब्राजील का लक्ष्य जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान का समापन करना होगा।

स्टार स्ट्राइकर नेमार और कप्तान थियागो सिल्वा की अनुपस्थिति में ब्राजील की टीम सेमीफाइनल में कोई दम नहीं दिखा सकी और उसके हाथ से रिकॉर्ड छठी बार और अपनी जमीन पर पहली बार खिताब जीतने का मौका निकल गया।

टूर्नामेंट में तीसरा स्थान मिलने से ब्राजील की टीम देशवासियों के जख्मों पर मरहम लगा सकती है और यही वजह है कि नेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच को टीम और कोच लुईस फेलिप स्कोलारी गंभीरता से ले रहे हैं।
विज्ञापन

'इस मैच का कोई महत्व नहीं'

इस मैच का जो भी परिणाम हो लेकिन टूर्नामेंट के बाद स्कोलारी और टीम के सपोर्ट स्टाफ के इस्तीफा देने की संभावना है।

दूसरी ओर सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ हार झेलने वाली डच टीम ने गत चैंपियन स्पेन को 5-1 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी लेकिन अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हारकर खिताब से चूक गई।

टीम के कोच लुई वान गाल हालांकि इस मैच को गंभीरता से नहीं ले रहे और उनका कहना है कि तीसरे स्थान के लिए होने वाले मैच का कोई औचित्य नहीं है।

गाल ने कहा, "इस मैच की सबसे खराब बात यह है कि आप लगातार 2 मैच हार सकते हैं। एक टूर्नामेंट में आपने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में आप 2 मैच हारकर घर लौटते हैं। मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। वर्ल्ड कप में तीसरे-चौथे स्थान का कोई औचित्य नहीं है और महत्व केवल इस बात का है कि आप चैंपियन बनें।"
विज्ञापन

आखिरी भिड़ंत में नीदरलैंड्स ने मारी थी बाजी

नीदरलैंड्स की टीम 3 बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है लेकिन कभी भी खिताब नहीं जीत पाई। 1974 में उसे पश्चिम जर्मनी और 1978 में अर्जेंटीना के हाथों शिकस्त मिली थी जबकि चार साल पहले स्पेन ने उसे 1-0 से हराया था।

ब्राजील और नीदरलैंड्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं। जहां तक वर्ल्ड कप की बात है तो दोनों टीमें 4 बार आपस में भिड़ी हैं।

आखिरी बार 2010 में क्वार्टर फाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई है जिसमें नीदरलैंड्स ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ब्राजील को 2-1 से हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें