फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई ने कब्जाया दून कप का खिताब

Mon, 20 Oct 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र के एकमात्र गोल की बदौलत एफसीआई हेडक्वार्टर दिल्ली ने तृतीय नरेंद्र सिंह खरोला मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट ‘दून कप’ का खिताब जीत लिया। महेंद्र को मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।
विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में रविवार शाम करीब 3 बजे से एफसीआई हेडक्वार्टर दिल्ली और गढ़वाल हीरोज दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

80वें मिनट में हुआ गोल
पहले हाफ में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन कई मौके मिलने के बावजूद दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रहा।

मैच के 80वें मिनट में महेंद्र ने गोल कर एफसीआई को 1-0 से आगे कर दिया। एफसीआई ने यह बढ़त अंत तक कायम रखी। समापन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, ओएनजीसी के हर्षमणि व्यास, एलआईसी के रमेश चंद्र, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें