उत्तराखंड की एकता बिष्ट और स्नेह राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। बाएं हाथ की गेंदबाज एकता को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। जबकि स्नेह को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी गई है।
27 विकेट ले चुकी हैं एकता
अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह मजबूत कर ली है। 18 वनडे मैचों में एकता अब तक 27 विकेट चटका चुकी हैं। 15 रन पर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 20 टी-20 मैचों में भी एकता के नाम 18 हैं।
ऑफ स्पिनर हैं स्नेह
वहीं देहरादून के सिनौला गांव निवासी स्नेह राणा को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो दिवसीय और वनडे अभ्यास मैचों के लिए इंडिया ए में चुना गया था।
स्नेह बल्लेबाज के साथ शानदार ऑफ स्पिनर भी हैं। स्नेह 3 वन डे मैचों में 4 विकेट ले चुकी हैं, जबकि 37 रन पर दो विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।