गुवाहाटी में हुए 12वें साउथ एशियन गेम्स में भारत की वॉलीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की महिला, पुरुष दोनों टीमों ने फाइनल में श्रीलंका की टीमों को हराया।
भारतीय वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने दोनों टीमों को दस लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में देने की बात कही है।
पांच फरवरी से नौ फरवरी तक आसाम के गुवाहाटी में हुए 12वें साउथ एशियन गेम्स में भारत की महिला और पुरुष टीमों का मुकाबला श्रीलंका की टीमों से हुआ।
पुरुष वर्ग में भारत ने अपने वर्ग के सभी मैच जीतकर फाइनल में श्रीलंका को 25-19, 25-22, 28-26 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
वहीं महिला टीम ने भी अपने वर्ग के सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में श्रीलंका की टीम को 25-19, 25-22, 25-14 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय टीम में उत्तराखंड के खिलाड़ी विनीत कुमार और रणजीत सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया।