डीटी सिनेमा ने फन सिनेमा को 7 विकेट से मात देते हुए सिनेमा क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
सेक्टर-40 के सरकारी स्कल में खेले गए इस मुकाबले में फन सिनेमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए।
डीटी सिनेमा ने महज तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। डीटी की ओर ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले संजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
अगला मैच 19 नवंबर को फन सिनेमा और पिकाडली स्क्वायर के बीच खेला जाएगा।