पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बैडमिंटन (वुमन) और टेबल टेनिस (मेन) चैंपियनशिप के मुकाबले पीयू में खेले जा रहे हैं।
बैडमिंटन के लीग मुकाबलों में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन चंडीगढ़ ने केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर को 2-1 से हराया।
अन्य मुकाबलों में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ ने लाला जगत नारायण एजुकेशन कॉलेज जलालाबाद को 2-0 से, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ ने बाबे के कॉलेज ऑफ एजुकेशन फिरोजपुर को 2-0 से, देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन चंडीगढ़ ने गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद को 2-0 से शिकस्त दी।
वहीं इंटर कॉलेज टेबल टेनिस (मेन) के लीग मुकाबलों में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ ने एमडी कॉलेज अबोहर को 3-1 से, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फाजिल्का ने जेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुक्तसर को 3-0 से, गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद ने केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर को 3-1 से हरा दिया।