बीसीसीआई ने स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पीएसएम चंद्रन को आईपीएल के सातवें संस्करण के लिए प्रमुख डोपिंग कंट्रोल अफसर नियुक्त किया है। आईपीएल का पहला बुधवार से यूएई में शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
चंद्रन की नियुक्ति बीसीसीआई ने आईडीटीएम (इंटरनेशनल डोपिंग टेस्ट और मैनेजमेंट, स्वीडन) के संयुक्त तत्वावधान में हुई है। चंद्रन दुबई, शारजाह और अबुधाबी में मैच के दौरान क्रिकेटरों का डोप टेस्ट लेंगे।
यह पहली बार है जब आईडीटीएम एक भारतीय डॉक्टर की सेवा ले रहा है। डॉ चंद्रन स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया से जुडे़ हैं और वह नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के अनुशासनात्मक पैनल के भी सदस्य हैं।