ऑल इंडिया गर्ल्स टेबल टेनिस टूर्नामेंट में डीपीएस मथुरा रोड, दिल्ली ने छह मुकाबले जीतकर शानदार आगाज किया। वहीं वेल्हम गर्ल्स स्कूल भी दो मुकाबले जीतने में सफल रही।
वेल्हम गर्ल्स स्कूल में चल रही टूर्नामेंट
वेल्हम गर्ल्स स्कूल में शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के पहले मैच में वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने डीपीएस आरके पुरम नई दिल्ली को 3-1 और दूसरे मैच में सिंधिया कन्या विद्यालय को 3-0 से हराया।
वहीं डीपीएस आरके पुरम ने सिंधिया कन्या विद्यालय को 3-0, डीपीएस मथुरा रोड ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को 3-1, डीपीएस मथुरा रोड ने सिंधिया कन्या विद्यालय को 3-1 और डीपीएस मथुरा रोड ने डीपीएस आरके पुरम को 3-1 से शिकस्त दी।
अंडर-17 में छाया डीपीएस
अंडर-17 वर्ग में सिंधिया कन्या विद्यालय ने मायो कॉलेज को 3-2, डीपीएस मथुरा रोड ने सिंधिया कन्या विद्यालय को 3-0, डीपीएस मथुरा रोड ने मायो कॉलेज को 3-2 और डीपीएस मथुरा रोड ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को 3-1 से हराया।