उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी मनीष रावत को ब्राजील ओलंपिक 2016 में 50 व 20 किमी. वॉक रेस में क्वालिफाई होने पर डीजीपी बीएस सिद्धू ने 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।
सहायता राशि मनीष को उच्च क्वॉलिटी की खेल किट, कोचिंग व विशेष पौष्टिक आहार के लिए पुलिस मुख्यालय की संस्तुति पर राज्य सरकार ने स्वीकृत किए हैं। उल्लेखनीय है कि मनीष रावत ने आईएएएफ वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और बीजिंग चीन में 50 किमी. की वॉक रेस में भाग लेकर 27 वां स्थान हासिल किया था।
पुर्तगाल में आयोजित आईएएएफ चैलेंज में 20 किमी. वॉक रेस में 10वां स्थान प्राप्त कर वर्ल्ड फायर फेयर गेम्स वर्जीनिया अमेरिका 2015 में 5 किमी. वॉक रेस में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था।
वहीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप नई दिल्ली 2014 में 20 किमी. में रजत पदक, द्वितीय नेशनल वॉकिंग चैंपियनशिप केरला 2014 में 20 किमी. में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप मधुबन हरियाणा में 20 किमी. में स्वर्ण पदक झटका था।
इसके अलावा मनीष ने प्रथम नेशनल वाकिंग चैंपियनशिप में 50 किमी. रजत पदक, ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप पटना में 20 किमी. में स्वर्ण पदक, ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2013 दिल्ली में 20 किमी. में कांस्य पदक जीत चुके है।