फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी आशीष का डबल गोल्डन धमाका

Mon, 11 Nov 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में डीएसपी आशीष कपूर ने डबल धमाका कर चंडीगढ़ पुलिस की शान में चार चांद लगा दिए। वे रविवार को सिंगल्स और डबल्स दोनों ही इवेंट में गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन


इसके के साथ उन्होंने 12वीं बार आल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में एकल वर्ग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में मैच जीतने के तुरंत बाद डीएसपी आशीष ने कहा कि कालेज में दाखिला लेते ही रैकेट पकड़ा और जीत मिलती गई।

इंटर कालेज में और इंटर यूनिवर्सिटी में तीन-तीन बार लगातार चैंपियन रहा। इस बीच पुलिस में भर्ती हुआ। पुलिस की नौकरी में अभ्यास करने के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल है लेकिन जब भी मौका मिलता है, प्रैक्टिस करता हूं।
 
विदेशों में भी गाड़े झंडे
डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि उनका सपना खिलाड़ी बनने का था। डीएसपी बनने के बाद उन्होंने 2002 से ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जीत हासिल करने के लिए उन्होंने ड्यूटी के साथ-साथ अभ्यास किया और एकल वर्ग में नंबर वन रहकर अपना सपना पूरा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2009 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में कांस्य पदक, न्यूजीलैंड में 2011 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में सिल्वर मेडल और 2013 में आयरलैंड में हुई वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि पत्नी और बच्चों ने हौसला बढ़ाया। इसके अलावा कोच द्वारा सिखाए गए एक-एक निर्देश आज भी उनके जहन में है जिन्हें वे मैच खेलते समय हमेशा याद रखते हैं।

डीएसपी की एक तरफा जीत
डीएसपी आशीष कपूर ने एकल वर्ग में सीआरपीएफ के डॉ. केनजोम को 9-0 से हराकर 12वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं डबल्स में आशीष कपूर और पंजाब पुलिस के रिटायर्ड डीजीपी एसएम शर्मा की जोड़ी ने विक्रम देव सिंह और जीएस नाग की जोड़ी को 9-4 से मात देकर खिताब हासिल किया।

टीम इवेंट में सीआरपीएफ और बीएसएफ के बीच मुकाबला हुआ है। मुकाबले में सीआरपीएफ ने 2-0 से बीएसएफ को हराकर टीम इवेंट ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं वेटरन के डबल्स मुकाबले में एसएम शर्मा और बीएनएस. रेड्डी ने एसए रजाक और ई अशोक कुमार की जोड़ी को 9-6 से हराकर खिताब जीता।

हरियाणवी डांस को देखने के लिए खड़े हो गए
चौदहवीं ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप के रविवार को हुए समापन समारोह में सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में हरियाणा के गवर्नर जगन्नाथ पहाड़िया पहुंचे। आईजी आरपी उपाध्याय ने उनका स्वागत किया।

इस मौके पर एसएसपी नौनिहाल सिंह, एसएसपी आरएस घुम्मन समेत अन्य अफसर मौजूद थे। हरियाणा के गवर्नर ने प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हरियाणा के लोकनृत्य पर सभी दर्शक झूम उठे और इसकी झलक पाने के लिए खड़े हो गए। इसके बाद कलाकारों ने भंगड़ा और गिद्दा भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें