फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिना प्रेशर के हॉकी खेलेगी वेव राइडर्स टीम'

Thu, 23 Jan 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हम पिछले सीजन की तरह से हॉकी इंडिया लीग के दूसरे सीजन में जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेंगे। यह कहना है दिल्ली वेव राइडर्स टीम के कप्तान सरदार सिंह का।
विज्ञापन


जो बुधवार को टीम के अन्य खिलाड़ियों और कोच के साथ सिटी ब्यूटीफुल में थे। मोहाली में नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण में पंजाब वारियर्स और वेव राइडर्स की टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है।

पिछले सीजन में दिल्ली की टीम ने लगातार 11 जीत हासिल करने के बाद फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, वह रांची से फाइनल में हार गई थी।

सरदार सिंह ने कहा कि पिछले सीजन की लय को बरकरार करने की इरादे से टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। उनके  अनुसार, उनकी टीम पंजाब के साथ अपने पहले मुकाबले पर फोकस कर रही है।
विज्ञापन


सरदार सिंह के अनुसार, टूर्नामेंट का पहला मैच काफी अहम होता है और हमारी टीम इसे जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

हर महौल में खेल सकते हैं
होम ग्राउंड पर पंजाब की टीम को सर्मथन मिलने पर सरदार सिंह ने कहा कि उनकी टीम हर महौल में खेलने की आदि है। टीम के खिलाड़ी पिछले सीजन में देश के हर हिस्से के दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चुके हैं।

कप्तानी को लेकर कोई दवाब नहीं
सरदार ने कहा कि टीम की कप्तानी को लेकर उन पर किसी तरह का दवाब नहीं है। फील्ड में सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ही टीम जीतती है। ग्राउंड पर सभी से मिलकर निर्णय लेना होता है।

लीग के बारे पूछे सवाल
पत्रकार वार्ता के दौरान जब सरदार से राष्ट्रीय टीम के हालिया खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने इस पर बाद में बात करेंगे। उनसे दिल्ली टीम और लीग से जुड़े सवाल पूछे जाएं।

टीम कंबीनेशन बेहतर
टीम के कोच सेड्रिक डिसूजा के मुताबिक, उनकी टीम में माहौल सकारात्मक है। उनकी टीम में कई वरिष्ठ सदस्य हैं। हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत होती रहती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें