फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप पर देहरादून का कब्जा

Thu, 03 Jul 2014 08:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-16 स्टेट चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब देहरादून की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में देहरादून ने बागेश्वर को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराया।
विज्ञापन


बारिश के कारण 10-10 ओवर का मैच
डाकपत्थर बैराज स्टेडियम में बुधवार को बारिश से बाधित मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 68 रन बनाए। शुभम ने 13 रन बनाए, जबकि 14 रन अतिरिक्त बने।

बागेश्वर के महिपाल पपोला ने 3, शिवम शर्मा ने 2 विकेट लिए। जवाब में बागेश्वर ने तेज शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो 60 रन पर अंतिम विकेट के साथ थमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज मेहता ने 14, सुंदर दानू ने 12, दीपक कांडपाल ने 10 रन बनाए। 11 रन अतिरिक्त बने। देहरादून के अनूप ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए।

टीमें हुई सम्मानित
समापन समारोह में डाकपत्थर के नवनिर्वाचित प्रधान सुबोध गोयल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान यूसीए के सचिव चंद्रकांत आर्य, तरुण कुमार, अमरजीत सिंह, तरुण कुमार, मो. शाहिद सैफी, दिनेश चंदेल, दीपक चंदेल आदि मौजूद थे।

इनको मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच-अनूप पटेल, देहरादून
मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- दीपक कांडपाल, बागेश्वर
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज- नितिन चौहान, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें