फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी इंटर बना कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय अंडर-15 बालक कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले शुक्रवार को यहां पवेलियन ग्राउंड में खेले गए। कबड्डी का खिताब डीएवी इंटर कालेज करनपुर को गया, जबकि खो-खो का खिताब डीएवी पब्लिक स्कूल रायपुर ने जीता।
विज्ञापन


कबड्डी के फाइनल मैच में डीएवी इंटर कालेज करनपुर का मुकाबला महर्षि अरविंद घोष इंटर कालेज डाकपत्थर से हुआ। इसमें डीएवी इंटर कालेज ने 25-14 से बाजी मारी। उधर, खो-खो के फाइनल मुकाबले में विकासनगर (बाबूगढ़) की भिड़ंत डीएवी पब्लिक स्कूल रायपुर की टीम से हुई, जिसमें डीएवी पब्लिक रायपुर ने 14-10 से जीत हासिल की।

कबड्डी में किशन डोभाल, कुंवर सिंह, आदेश डबराल और राजेश कुमार निर्णायक रहे। खो-खो में निर्णायकों की भूमिका सुरेश पंत, अश्वनी भट्ट, वाल्मीकि चौरसिया, राकेश कुमार ने अदा की। उत्तराखंड हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव एलपी सुंदरियाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड फुटबाल संघ के गुरुचरण सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सतीश सार्की, दिनेश असवाल, अनूप बिष्ट, विजय धम्मी आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें