फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में फुटबॉल संग होगा अनोखा डांस

Thu, 30 Apr 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अब देहरादून में होने जा रहा ऑल इंडिया गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट भी कुछ खास रंगों में सजा दिखाई देगा। पहली बार यहां फुटबॉल डांस देखने को मिलेगा। इस बार शहर में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुछ खास तरह के इस डांस के लिए इन दिनों कनक कला केंद्र के बच्चे और बड़े खास तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


पांच मई से दून में ऑल इंडिया गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में फुटबॉल संग डांस होने जा रहा है। इस गर्ल्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बेटियों के लिए शहर की बेटियां ही डांस की तैयारी में जुटी हैं। भरतनाट्यम और बॉलीवुड स्टाइल में ‘गोल’ फिल्म के गाने ‘हम कौन हैं पर हाथों में फुटबॉल लिए’ डांस किया जाएगा।

कनक कला केंद्र की गुरु वीना अग्रवाल ने बताया कि वह इन दिनों बच्चियों को फुटबॉल डांस के लिए खास तैयारियां करा रही हैं। तीन फुटबॉल को हाथों में लेकर यह डांस होगा। जिसमें वो खुद भी प्रतिभाग कर रही हैं। बताया कि पहली बार दून में नेशनल गेम्स की तरह ऐसी कोई प्रस्तुति रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारे साथ ही शहरवासियों के लिए भी नया अनुभव होगा। पांच मई को ओपनिंग के दिन गणेश वंदना के बाद ही इस डांस की प्रस्तुति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें