फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फुटबाल महाकोच बनने का डी-लाइसेंस कोर्स

Thu, 11 Jun 2015 03:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में पहली बार एआईएफएफ-डी लाइसेंस कोर्स कराया जा रहा है। 17 जून से पवेलियन ग्राउंड में कोर्स की शुरुआत होगी। इसमें प्रदेश के 30 फुटबाल खिलाड़ियों, कोचों को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रवक्ता मुईनुद्दीन खान ने बताया कि एआईएफएफ-डी लाइसेंस कोर्स 17 से 21 जून तक चलेगा। इसमें देहरादून से सबसे अधिक 16 प्रतिभागियों ने आवेदन किए हैं। पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ से 3-3, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा से 2-2, नैनीताल से 1 प्रतिभागी ने आवेदन किया।

30 प्रतिभागी होंगे शामिल
बताया कि ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) के नियम के अनुसार एक बार में 30 प्रतिभागी ही कोर्स कर सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव अख्तर अली ने बताया कि एआईएफएफ ने मुंबई के कुंदन चंद्र को कोर्स के लिए इंस्टेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कोर्स कराने के लिए बनी कमेटी में संदीप शर्मा को संरक्षक, गुरुचरण सिंह को अध्यक्ष, एलपी सुंद्रियाल को उपाध्यक्ष, मुईनुद्दीन खान को सचिव बनाया गया है।

16 जून को प्रतिभागियों का पहुंचना अनिवार्य
आयोजन समिति के सचिव मुईनुद्दीन खान ने कहा कि सभी 30 प्रतिभागियों को 16 जून की शाम 5 बजे तक पवेलियन मैदान में पहुंचना अनिवार्य है। इस दौरान सभी को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र आदि दिखाने होंगे।

क्या होता है डी-लाइसेंस कोर्स
फुटबाल टूर्नामेंट में प्रोफेशनल कोच बनने के लिए यह कोर्स कराया जाता है। इस कोर्स के करने के बाद ही इंटरनेशनल फुटबाल क्लब में कोच बनने के रास्ते खुलते हैं।

यह हैं प्रतिभागी
देहरादून-- तरुण असवाल, सुनीत ठाकुर, नितीश कुमार, तरुण नेगी, मनोज कुमार बर्थवाल, सुरेंद्र सिंह, सत्य दर्शन सिंह रावत, सुमित गुरुंग, महिपाल सिंह, प्रमोद सिंह नेगी, प्रवीन राज सिंह रावत, अजय गुसाईं, सुशील रावत, राजेंद्र सिंह रावत, शरद ठाकुर
विज्ञापन

चमोली-- तनवीर अहमद, राकेश सिंह, नवीन सिंह रावत
पिथौरागढ़-- दीक्षा रावत, मुन्नी भंडारी, अकरम खान
पौड़ी-- रानी, अरुण गुरुंग, सिद्धार्थ रावत
अल्मोड़ा-- गीता नेगी, संगीता किरमोलिया
ऊधमसिंह नगर-- मोहम्मद सलीम, प्रेम सिंह रावत
नैनीताल-- नरेश रावत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें