फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी ऑडिट को हरा सेमीफाइनल में पहुंचा आईएमए

Fri, 04 Apr 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी की ओर से आयोजित इंटर इंस्टीट्यूशनल क्रिकेट कप टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आईएमए ने एजी ऑडिट को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


आईएमए ने की पहले बल्लेबाजी
टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए आईएमए ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजी ऑडिट तय ओवरों में 151 रन ही बना पाई। दूसरे मैच में यूपीसीएल ने ओएनजीसी ब्लू को 13 रनों से हरा दिया।

यूपीसीएल ने जीता टॉस
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीसीएल ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आनंद ने महज 55 गेंदों में 98 रनों की आतिशी पारी खेली। जवाब में ओएनजीसी ब्लू पूरे ओवरों में 136 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव में हवा खिलाना नेताजी को पड़ेगा मंहगा

इस जीत के साथ यूपीसीएल ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओएनजीसी से बलराज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। शुक्रवार को ओएनजीसी रेड और पिटकुल के बीच अंबेडकर स्टेडियम में सुबह नौ बजे मैच होगा।

पढ़ें, 'जो हुआ सो हुआ, अब मोदी को PM बनाना लक्ष्य'

मैच के दौरान क्रिकेट प्रभारी रवि कुमार, मनोज भाटिया, रमन भाटिया, राजीव आहूजा, सुरेन्द्र शर्मा, अनुराग, मनमोहन नेगी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें