दसवें मौली कर्वर मेमोरियल क्रिकेट कप-2013 के तीसरे दिन सॉपिंस स्कूल-32 की टीम ने शिवालिक स्कूल मोहाली की टीम को 9 विकेट से हरा दिया।
सेंट स्टीफंस स्कूल-45 में खेले जा रहे मौली कर्वर मेमेरियल क्रिकेट कप में सॉपिंस स्कूल-32 और शिवालिक स्कूल मोहाली की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
टॉस जीतकर शिवालिक स्कूल मोहाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 29.3 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज जसकरण ने 25 और चंर्देश ने 25 रन बनाए।
गेंदबाजी में गौरव ने 16 रन देकर 5 विकेट, अतुल ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सॉपिंस स्कूल-32 की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
वरुण ने 45 रन और प्रभजीत सिंह ने 38 रनों की नाबाद पारियां खेली। पृथ्वी ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवालिक स्कूल मोहाली से जसकीरत सिंह ने 31 रन देकर 1 विकेट लिया।