सेंट कबीर स्कूल 26 में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में खेले गए पहले मुकाबले में सेंट जोंस हाईस्कूल की टीम ने विवेक हाईस्कूल को 1-0 से हरा दिया।
पहले हॉफ में दोनों टीमें मिले अवसरों को गोल में बदलने में नाकामयाब रहीं। दूसरे हॉफ में सेंट जोंस स्कूल केअभितेज ने साथी खिलाड़ी से मिले पास को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को 1-0 से मैच जीता दिया।
दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में सॉपिंस स्कूल की टीम ने सेंट जेवियर्स स्कूल की टीम को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया।
विजेता टीम सॉपिंस के सुज्जल ने हैट्रिक ठौंकते हुए 15 वें, 25 वें, 35 वें मिनट में एक-एक गोल किए। खेले गए अन्य मुकाबलों में चितकारा स्कूल ने जीएमएचएस-26 की टीम को 1-0 से हरा दिया।