फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल में सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा एंडरसन ने रिकॉर्डतोड़ शतक!

Fri, 03 Jan 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने साल 2014 के पहले ही दिन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन उन्होंने यह शतक महज 36 गेंदों में लगाया। एंडरसन ने महज एक गेंद के अंतर से अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन


47 गेंदों में 131 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले में एंडरसन ने तीन अंकों तक पहुंचने के लिए 36 में से महज 28 गेंदों पर ही रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के और चार चौके जड़े। इस लिहाज से देखा जाए तो एंडरसन 36 गेंदों की अपनी रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी में आठ गेंदों में कोई रन नहीं बना पाए थे। वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच में शतक के बाद उन्होंने अपनी पारी में दो और छक्के जमाए।

आपके लिए पेश है, एंडरसन की 36 गेंदों की विस्फोटक पारी की लाइव कमेंट्री।

पहली पांच गेंदों पर बनाए छह रन

कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड की पारी के आठवें ओवर की चौथी गेंद पर क्रीज पर तब आए, जब रॉस टेलर (9) कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। अपनी खेली पहली पांच गेंदों पर वह छह रन बना सके थे।

7.6 ओवरः डेविड मिलर ने एंडरसन को पहला गेंद डाली। स्‍क्वायर लेग में खेलकर एक रन लिया।
8.1: ड्वेन ब्रॉवो की गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए।
8.2: मिडविकेट की दिशा में खेला और चार रन।
8.3: ब्रॉवो ने डाली तेज गेंद जिसे एंडरसन ने मिड ऑफ में खेला और एक रन मिला।
9.5: डेविड मिलर की गेंद और एंडरसन इस गेंद पर कोई रन नहीं बना सके।

सातवीं गेंद पर लगाया अपना पहला छक्का

9.6: एंडरसन ने मिडविकेट की दिशा में खेला और मिला एक रन।
10.1: वाइड रही सुनील नारायन की यह गेंद।
10.1: डीपमिडविकेट की दिशा में खेल दिया छह रन के लिए।
10.2: इस गेंद पर महज एक रन बना पाए।
10.4: बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं मिला।
10.5: प्वाइंट की दिशा में खेला और दो रन मिले।

तीन गेंद पर दो गगनचुंबी छक्के

10.6 ओवर: सुनील नारायन की गेंद को एक बार फिर प्वाइंट की दिशा में खेला और एक रन लेने में सफल।
11.1 ओवर: जेसन होल्डर की फुलटॉस गेंद को चार रन के ‌लिए खेल दिया।
11.2 ओवर: स्‍क्वायर लेग बाउंड्री की दिशा में उठा दिया छह रन ‌के लिए।
11.3 ओवर: लांग आन में खेला और एक रन।
12.1 ओवर: सुनील नारायन की गेंद को डीप स्‍क्वायर की दिशा में खेला छह रन के लिए।

20 गेंदों में एंडरसन का पचासा

12.2 ओवर: सुनील नारायन की गेंद पर लांग ऑफ में उठा दिया छक्का।
12.3 ओवर: कवर में खेला पर कोई रन नहीं बना पाए।
12.4 ओवर: गगनचुंबी छक्का। डीप मिडविकेट की दिशा में खेला था।
12.5 ओवर: बचाव में मुद्रा में आए एंडरसन। कोई रन नहीं बना।
12.6 ओवर: डीप मिडविकेट की दिशा में एक और छक्का, इस छक्के के साथ एंडरसन का पचासा।

खास नहीं रहा 14वां ओवर

13.2 ओवर: ड्वेन ब्रॉवो की बाहर जाती गेंद को खेला और एक रन।
13.4 ओवर: एक और वाइड गेंद, बल्‍लेबाज गेंद तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुए।   
13.5 ओवर: फिर से फुल लेंथ की गेंद और कोई रन नहीं बना।
13.6 ओवर: लांग ऑफ की दिशा में उठा दिया गेंद को और दर्शकदीर्घा में गिरी बॉली।
14.2 ओवर: रवि रामपॉल की गेंद पर उठा दिया और गेंद गई सीमा रेखा के पास, मिले 6 रन।

लगाई छक्कों की शानदार हैट्रिक

14.3 ओवर: रवि रामपॉल की सीधी गेंद को खेला स्ट्रेट की दिशा में छह रन के ‌लिए।
14.4 ओवर: डीपमिडविकेट की दिशा में उठाया छह रन के‌ लिए।
14.5 ओवर: डीपमिडविकेट की दिशा में एक और छक्का। छक्कों की लगाई हैट्रिक।
14.6 ओवर: कवर की दिशा में खेला और मिला एक रन।
15.1 ओवर: ड्वेन ब्रॉवो की गेंद पर रन नहीं बना पाए एंडरसन।
विज्ञापन

और 14वें छक्के के साथ रच दिया इतिहास

15.2 ओवर: डीपमिडविकेट की दिशा में
16.1 ओवर: लिडंल सिमंस की गेंद को स्‍क्वायर लेग की दिशा में खेला और चार रन। आतिशी शतक से 11 रन दूर।
16.2 ओवर: सिमंस की गेंद को शॉर्ट बॉल को आगे बढ़कर खेला और एक ठप्पा के साथ सीमा रेखा के पार गई गेंद, 4 रन।
16.3 ओवर: लिडंल सिमंस की गेंद को लॉन्ग ऑन में खेला और एक रन।
16.6 ओवर: लिडंल सिमंस की गेंद को खेला और एक रन।
17.1: लॉन्ग लेग की दिशा में उठा ‌‌दिया और छह रन। इस छक्के के साथ एंडरसन ने ठोक दिया वनडे का सबसे तेज शतक। महज 36 गेंदों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें