फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 क्रिकेटः डीएवी और एपीजे खरड़ को मिली जीत

Mon, 17 Feb 2014 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी और एपीजे खरड़ की टीमों ने कोका कोला अंडर-16 क्रिकेट कप में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। सोमवार को दो मुकाबले डीएवी-8 और जीएनपीएस-36 के क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में डीएवी-8 ने सिटी पब्लिक स्कूल जालंधर की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर सिटी पब्लिक स्कूल जालंधर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। सिमरन पाल ने 27 रन, गौरव ने 27 रन, मंथन ने 18 रन बनाए।

सार्थक ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज प्रशांत तोमर ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी डीएवी-8 ने 30.5 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन


दिन में खेले गए दूसरे मुकाबले में एपीजे खरड़ मोहाली की टीम ने डीसी मॉडल फिरोजपुर की टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर एपीजे खरड़ मोहाली की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

डीसी मॉडल फिरोजपुर की टीम की बल्लेबाजी शुरू से ही कमजोर रही और पूरी टीम 19.1 ओवर में 62 के स्कोर पर सिमट गई।

गेंदबाजी में मनीष ने 16 रन देकर 5 विकेट, आशीष ने 13 रन देकर 2 विकेट, हिमांशु ने 8 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में एपीजे खरड़ ने 9.4 ओवर में 5 विकेट पर 67 रन देकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाज मनबीर ने शानदार 51 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें