फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूज के लिए किया रिकॉर्ड का त्याग

Mon, 01 Dec 2014 09:38 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज को सभी अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। कोई भी इस काम में पीछे नहीं रहना चाहता। अब ऑस्ट्रेलिया की क्लब टीम बाल्लाराट के कप्तान शॉन मैक्ऑर्थर ने रिकॉर्ड का त्याग कर कुछ इस तरह ह्यूज को श्रद्धांजलि दी जो सभी के दिलों को छू गई।
विज्ञापन


दरअसल स्थानीय क्लब वीआरआई डेलाकोंबे के खिलाफ हुए इस मैच में 220 रन पर बल्लेबाजी कर रहे शॉन क्लब इतिहास के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर से कुछ ही रन दूर थे तभी उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया। टीम साथियों सहित हर कोई हैरान था कि उन्हें क्या हो गया है।

मगर जब उन्होंने स्कोरबोर्ड की तरफ देखा जो उन्हें सारा माजरा समझ आ गया। उस समय स्कोर बोर्ड पर 408 रन टंगे थे और 63 ओवर का खेल हुआ था। दरअसल, ह्यूज ऑस्ट्रेलिया के 408वें टेस्ट क्रिकेटर थे और उन्होंने अपनी आखिरी पारी में नाबाद 63 रन बनाए थे।
विज्ञापन


इसलिए शॉन ने ह्यूज के सम्मान में इसी स्कोर पर मैदान छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद टीम साथियों सहित हर किसी ने इसके लिए शॉन को मुबारकबाद दी और उनकी प्रशंसा की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें