फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी गोल्फर्स को चुनौती देंगे शहर के गोल्फर्स

Fri, 18 Jul 2014 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीव मिल्खा सिंह की राह पर अब सिटी ब्यूटीफुल के युवा गोल्फर भी चल पड़े हैं। वह अब एशियन गेम्स, यूथ ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में विदेशी गोल्फर्स को चुनौती देते नजर आएंगे। फिरोज ग्रेवाल का चयन एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपिनयशिन, यूथ ओलंपिक के लिए हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, अमनदीप बराल का चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है। फिरोज ग्रेवाल और अमनदीप बराल का दिल्ली में ट्रायल के बाद चयन हुआ। डीएवी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहे फिरोज ग्रेवाल 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में खेलते हैं। इनका इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) में नंबर 1 रैकिंग है।

फिरोज सितंबर में कोरिया में एशियन गेम्स, सितंबर के दूसरे सप्ताह में जापान में वर्ल्ड चैंपियनशिप, अगस्त में चीन में होने वाली यूथ ओलंपिक में खेलते नजर आएंगे। पिता रवि ग्रेवाल चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में गोल्फ खेलते थे, उनसे प्ररेणा मिली और फिरोज गोल्फ खेलने लगे। वह पिछले 7 साल से गोल्फ खेल रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, अमनदीप बराल का चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है। वह शहर में जीसीजी की छात्रा रही हैं और आठ साल से गोल्फ खेल रही है। अमनदीप की इंडियन गोल्फ यूनियन में नंबर 5 रैकिंग है।

अमनदीप ने कहा कि इस समय मेरा पूरा ध्यान एशियन गेम्स पर है। उनके पिता आर्मी में थे। वह गोल्फ  खेलते थे। वहां से उन्हें गोल्फ खेलने की रुचि पैदा हुई। बता दें कि फिरोज ग्रेवाल और अमनदीप दोनाें ही चंडीगढ़ गोल्फ रेंज के ट्रेंनी है। कोच जैसी ग्रेवाल दोनों गोल्फर्स को ट्रेनिंग देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें