फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में चिराग-कुहू की जोड़ी ने दिखाया उत्तराखंडी दम

Mon, 14 Apr 2014 09:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड और देश की युवा बैडमिंटन जोड़ी चिराग सेन और कुहू गर्ग के खेल की तूती अब विश्व स्तर पर बोलने लगी है।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिक्स डबल्स में पहली बाधा पार कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही पहली बार उत्तराखंड की जोड़ी नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही।

बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का आगाज
मलेशिया के अलोरे सेटर में 13 अप्रैल से शुरू हुई बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का आगाज हुआ। वर्ल्ड चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय जोड़ी चिराग सेन और कुहू गर्ग का मुकाबला इंग्लैंड के डेविड किंग और हिपटोन जेसिका की जोड़ी से हुआ।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। पहला अंक हासिल करने के साथ ही चिराग सेन और कुहू गर्ग ने 21-12 के अंक से पहला सेट जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन


दूसरे सेंट में इंग्लैंड की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाकर वापसी की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने आखिर में 21-19 के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज कर 2-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें