सिटी ब्यूटीफुल की महिला हॉकी टीम हाई टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग के तहत मलेशिया जा रही है। इसके साथ ही महिला टीम मलेशिया के साथ टेस्ट मैच भी खेलेगी। टीम 13 से 28 जनवरी तह वहां रहेगी।
टीम के कोच रजिंदर सिंह ने बताया कि महिला हॉकी टीम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 के हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करती है। महिला टीम के लिए यह सुनहरी अवसर है।
इसके साथ ही मलेशिया के साथ टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम को पता चलेगा कि वह किस स्थिति में हैं और अपने खेल में वह कितना अधिक सुधार कर सकती हैं।
मलेशिया जाने वाली महिला टीम में आरती, शिल्पी, श्वेता, ज्योति रानी, दर्शना, अंजलि, शर्मिला, मनीषा, किरणदीप, लखविंदर, सर्वदीप, कमलेश, अक्षिता, अमृतपाल, सरोज, पूनम, सुलेखा शामिल हैं। इनके साथ कोच रजिंदर सिंह और एसके गोस्वामी जाएंगे।