फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स में चमके चंडीगढ़ के खिलाड़ी

Wed, 24 Sep 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के इंचियोन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन शहर के शूटर अभिनव बिंद्रा और हॉकी के खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह के नाम रहा। जहां अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता, वहीं हॉकी में रुपिंदर पाल के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के एकल वर्ग में अभिनव बिंद्रा ने 187.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। चीन के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। बिंद्रा यही नहीं रुके उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में अपने साथियों संजीव राजपूत और रवि कुमार के साथ कांस्य पदक जीता।

अभिनव के एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर उनके परिवार और शहर के शूटरों में खुशी का माहौल है। सिटी के शूटर अमन, शुवेंदू और जय ने अभिनव की इस सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में रुपिंदर का चमकदार प्रदर्शन

हॉकी में भारतीय टीम ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर इरादे साफ कर दिए है। इस जीत में सिटी के ट्रेनी रुपिंदर पाल सिंह का विशेष योगदान रहा। पूल बी के मुकाबले में मंगलवार को भारत ने ओमान को 8-0 से शिकस्त दी।

इसमें दोनों शुरुआती गोल रुपिंदर पाल सिंह ने किए। इससे पहले टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7-0 से शिकस्त दी थी। इसमें भी रुपिंदर पाल सिंह ने तीन गोल ठोके थे।

पिता ने कहा, बेटे पर गर्व है
पिता एएस बिंद्रा ने एशियन गेम्स में पदक जीतने पर कहा कि मुझे आज अभिनव पर नाज है। उन्होंने बताया अभिनव ने आज तक जितनी भी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया सभी में मेडल जीते है। एएस बिंद्रा ने कहा कि प्रोफेशनल शूटिंग में अब नहीं खेलने का फैसला अभिनव का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें