फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की फेंसिग टीम ने जूनियर नेशनल में जीता गोल्ड

Thu, 10 Apr 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के तलवारबाजों की टीम जूनियर नेशनल फेसिंग प्रतियोगिता में तीसरे नंबर पर रही। छत्तीसगढ़ में खेली गई प्रतियोगिता में देशभर से 26 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


देश के जूनियर लेवल के बेहतरीन तलवारबाजों (लड़के/लड़कियों) ने एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के तलवारबाजों ने गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल जीतकर शहर का मान बढ़ाया।

चंडीगढ़ की कुल 24 सदस्यों की टीम में 15 खिलाड़ी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 के थे। खिलाड़ियों ने कुल एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रांज जीते।
विज्ञापन


किसने किसमें क्या जीता
- फॉयल इवेंट में लड़कियों ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल
- सेब्रे इवेंट में लड़कियों ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल
- फिल इवेंट में काजल और कशिश ने एकल वर्ग में ब्रांज मेडल
- सेब्रे इवेंट में रीटा ने एकल वर्ग में ब्रांज मेडल
- एपी इवेंट में लड़कों से उदयवीर ने सिल्वर मेडल

चार खिलाड़ी खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में
जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर शहर के चार तलवारबाजाें काजल, कशिश, रीटा, उदयवीर को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें