डीएवी कॉलेज के बॉडी बिल्डर पुष्पिंदर सिंह भारती को मिस्टर एशिया चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है। यह चैंपियनशिप श्रीलंका के कोलंबो में 19 से 21 जून के बीच होगी। इसमें भारत सहित श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, जापान, बर्मा, मलेशिया के बॉडी बिल्डर्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
पुष्पिंदर सिंह ने कहा,‘मैं पिछले छह साल से बॉडी बिल्डिंग से जुड़ा हूं। शुरू में जिम जाना शुरू किया और वहीं से इसका शौक लग गया। अब इसी में कैरियर बना रहा हूं।’