फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसबालः उत्तराखंड को हराकर चंडीगढ़ बना चैंपियन

Mon, 22 Sep 2014 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
13वीं लिटिल लीग नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप का खिताब चंडीगढ़ ने अपने नाम कर लिया। मेजबान उत्तराखंड को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा, जबकि हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


रेंजर्स ग्राउंड में रविवार की शाम दिल्ली के खिलाड़ी के ओवरऐज होने के कारण मेजबान उत्तराखंड को फाइनल खेलने का मौका मिला।

उत्तराखंड और चंडीगढ़ के बीच फाइनल मुकाबले की शुरुआत खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया। बढ़त बनाने के बावजूद उत्तराखंड को चंडीगढ़ ने 2-1 से हराया। चंडीगढ़ के शुभम व अनमोल ने 1-1 गोल किया।

उत्तराखंड के लिए रोहित ने 1 रन बनाया। इससे पहले हार्ड लाइन मैच में उत्तराखंड ने हरियाणा को 7-5 से हराया। उत्तराखंड के रोहित ने 2, निशांत, अमन, अंकित, धीरज ने 1-1 रन बनाए। हरियाणा के सौरभ, तुषार, सौरभ, अंकित, सूरज ने  1-1 रन बनाए।
विज्ञापन


समापन समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, उत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष यूएन चुल्लू, सचिव बिजेंद्र राणा, आयोजन सचिव सतीश आनंद, डीएम लखेड़ा, रवींद्र पाल सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

‘गुडलक’ को नहीं भुना पाया उत्तराखंड

नेशनल बेसबाल चैंपियनशिप में उत्तराखंड पर किस्मत मेहरबान रही, लेकिन खिलाड़ी इसे खिताब में तब्दील नहीं कर पाए। हरियाणा को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली की टीम को शाम को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। ऐसे में तीसरे स्थान पर रही उत्तराखंड की टीम को फाइनल में एंट्री मिल गई, लेकिन चंडीगढ़ की मजबूत टीम ने एक बार फिर खुद को बेहतर साबित कर खिताब जीत लिया।

सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के साथ दिल्ली और चंडीगढ़ ने फाइनल में जगह बनाई थी। चंडीगढ़ ने दिल्ली के खिलाड़ी अमरजीत कुमार को ओवरएज बताते हुए विरोध जताया। टीम ने टूर्नामेंट की तकनीकी समिति से खिलाड़ी का जन्म प्रमाणपत्र गलत होने की शिकायत की।

इस पर दिल्ली ने खिलाड़ी का पासपोर्ट समिति के सामने पेश किया। लेकिन, जांच में शिकायत सही पाई गई। कमेटी ने पाया कि बीते साल हुए स्कूल गेम्स में खिलाड़ी की जन्म तिथि 1999 दर्ज है, जबकि पासपोर्ट में 2001 है। इस पर दिल्ली को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया।

वहीं हरियाणा को हराकर तीसरे स्थान पर आने वाली उत्तराखंड को फाइनल में जगह मिल गई। जहां टीम का सामना एक बार फिर चंडीगढ़ से हुआ, लेकिन उसे फिर हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को शिकस्त दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें