फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्राफी टी-20 में नहीं खेलेंगे संदीप शर्मा

Tue, 09 Sep 2014 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस स्माइल फाउंडेशन और किंग्स इलेवन पंजाब ने एक साथ मनाया। आईपीएल क्रिकेटर करणवीर सिंह और संदीप शर्मा सोमवार को सेक्टर 24 स्थित डॉन बॉस्को सेंटर पहुंचे। जहां पर इन दोनों ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उनको जीवन में पढ़ाई का महत्व बताया।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्राफी में नहीं दिखेंगे
इसी महीने शुरू होने वाली चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा शिरकत नहीं करेंगे। इंजरी के कारण वह इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल सीजन 2013-14 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए संदीप शर्मा खेल चुके हैं। वह रणजी में पंजाब की ओर से खेलते हैं।

उन्होंने बताया कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं है। बैक इंजरी से पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से दूर हैं। संदीप ने कहा कि इंजरी की वजह से चैंपियंस लीग में हिस्सा नहीं ले पाने का मलाल तो जरूर है, लेकिन पूरा विश्वास है कि चैंपियंस लीग टी-20 में किंग्स इलेवन पंजाब खिताब जीतने में जरूर कामयाब होगी। संदीप ने कहा कि इंजरी से उभरने में तीन महीने से अधिक का समय लग सकता है। उसके बाद अभ्यास करना शुरू करूंगा।
विज्ञापन


द्रविड़, लक्ष्मण, सचिन की जगह भरने में वक्त लगेगा
क्रिकेटर करणवीर सिंह ने बताया कि चैंपियंस लीग से पहले कैंप कुछ दिनाें में लगने वाला है। यहां पर टीम अपनी जीत पर पूरा फोकस रखते हुए तैयारियों में जुटेगी। इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट में भारतीय टीम को मिली हार पर करणवीर सिंह ने कहा कि इंग्लैंड दौरा हमेशा से ही कठिन रहता है।

वहां पिच तेज है जहां हमारे खिलाड़ियाें को खेलने में दिक्कत आती है। ऐसे ही उनकी टीम जब भारत में आती है तो उनके खिलाड़ियाें को भी यहां की पिचाें पर खेलने में दिक्कतें आती हैं। वहीं टेस्ट मिडिल आर्डर पूरी तरह फेल रहने पर करणवीर ने कहा कि द्रविड़, लक्ष्मण, सचिन की जगह भरने में अभी वक्त लगेगा।

स्माइल फाउंडेशन के सीईओ विक्रम सिंह वर्मा ने कहा उनकी संस्था जरूरत मंद बच्चाें को शिक्षा दिलाने के लिए कार्य करती है। देश में कई जगह ब्रांच है। यह संस्था चंडीगढ़ में सेक्टर 24 स्थित डॅन बॉस्को में कई बच्चाें की पढ़ाई का खर्चा उठाती है। विक्रम सिंह के अनुसार अब हमारे साथ किंग्स इलेवन पंजाब भी जुड़ गया है। दोनों साथ मिलकर गर्ल्स एजूकेशन केलिए काम करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें