क्रिकेट स्टेडियम-16 में किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को लोकल खिलाड़ियों के साथ अभ्यास मैच खेला। मैच में एक तरफ कप्तान जार्ज बैली डटे हुए थे तो दूसरे छोर पर गेंदबाजी करने उतरे बापूधाम कलोनी के अनिल कुमार।
इतने बड़े खिलाड़ी को गेंद डालते हुए एक बार तो अनिल नर्वस थे। लेकिन जैसे ही उसने जार्ज बैली को 23 के स्कोर पर बोल्ड किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा। अनिल ने बताया कि बैली का विकेट लेना किसी सपने का पूरा होने जैसा था।
बैली ने भी सराहा:
अनिल ने कहा कि विकेट लेने के बाद किंग्स के कप्तान जार्ज बैली ने अनिल की सराहना भी की।