यकीनन हैदराबादी बिरयानी का नाम ही जुबां पर स्वाद ला देने के लिए काफी है। बड़े-बड़े लोग इस बिरयानी के फैन हैं और इसे खाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
अब धोनी भी यदि इस बिरयानी के फैन हैं तो भला क्या गलत है? हैदराबाद में एक होटल ने उन्हें बिरयानी खाने से मना किया तो कप्तान ने पूरी टीम के साथ होटल को ही अलविदा कह दिया।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक KKR के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने हैदराबाद पहुंची चेन्नई की टीम को क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपने घर की बनी बिरयानी भेजी थी।
अब होटल को शायद ये पसंद नहीं आया और उसने खिलाड़ियों को बिरयानी खाने से रोक दिया। इस बात पर धोनी और उनके साथी नाराज हो गए और होटल को बाय-बाय कर दिया।