भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) देश भर में 11 जनवरी 2014 से एक विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है।
यह घोषणा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अमनदीप सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की।
युवा मोर्चा के महामंत्री जगतार जग्गा ने बताया कि ‘खेलगा युवा-जीतेगा भारत’ नारे के तहत 29 राज्यों एवं 7 केंद्र शासित प्रदेशों में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जनवरी को 550 से अधिक जिलों से होगी। जिला स्तर पर 11 से 18 जनवरी और प्रदेश स्तर पर 22 से 26 जनवरी को टूर्नामेंट होगा।
इसमें 35 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक भागीदार को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
जिला स्तर पर 5100 रुपए एवं प्रदेश स्तर पर 11,000 रुपए से विजयी टीम को सम्मानित किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भाजयुमो के फेसबुक अकाउंट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यालय से भी फार्म ले सकते हैं।