काशी के बाल वैज्ञानिक क्षितिज पांडेय के रिसर्च प्रोजेक्ट का विवरण प्रधानमंत्री कार्यालय ने मांगा है। इसके लिए क्षितिज के घर पीएमओ से शनिवार को फोन आया।
परमाणु हथियारों को निष्क्रिय करन समेत चार परियोजनाओं पर शोध कर रहे क्षितिज ने हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी।
सुसुवाही निवासी बीएचयू के टेक्नीशियन राहुल पांडेय के पुत्र क्षितिज ने अपनी थ्योरी से प्रधानमंत्री को प्रभावित किया है। 18 सितंबर को डीरेका के गेस्टहाउस में मुलाकात के दौरान पीएम ने सबसे अधिक 10 मिनट का समय सिर्फ क्षितिज को ही दिया था।