पटना के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बूथ नंबर 34 पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तोड़ दी।
चुनाव आयोग के मुताबिक राजद प्रमुख मीसा भारती समेत तकरीबन 20 लोगों के खिलाफ ईवीएम तोड़ने का मामला दर्ज कराया गया है।
गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती यहां से उम्मीदवार हैं।